Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 01 मई । क्षेत्र के गांव कुरसंडा निवासी अनमोल चौधरी ने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को जब वे अपने पैतृक गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।अनमोल चौधरी अनिल बाबू के पुत्र हैं और एक साधारण परिवार से आते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने पहले सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण की और जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर मुंबई में नियुक्त हुए। मुंबई में नौकरी करते हुए भी अनमोल ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और अपने लक्ष्य से भटके नहीं। उनकी लगातार मेहनत रंग लाई और उन्होंने अगली परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली। इसके बाद उनका चयन इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के प्रतिष्ठित पद पर हुआ। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव कुरसंडा पहुंचने पर ग्रामीणों ने अनमोल का भव्य स्वागत किया। गांव में जगह-जगह उनका अभिनंदन किया गया। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं, साफा बांधा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी चौधरी रूपेंद्र सिंह नंबरदार, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, जिला पंचायत सदस्य उम्मेद सिंह, उमेश चौधरी उर्फ छोटू भैया, पृथ्वी चौधरी, दलबीर सिंह, हरिशंकर फौजी, रणवीर सिंह फौजी, रघुवीर सिंह नंबरदार, सुशील चौधरी, अजीत चौधरी, मुकेश सोनी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अनमोल की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। अनमोल की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page