Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 मई । अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड द्वारा श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेहनतकश मजदूरों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में संस्था की सदस्याओं ने श्रमिकों को अंग वस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी श्रमिकों को फ्रूटी और मठा के पैकेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्था की पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिक राष्ट्र की उन्नति की रीढ़ हैं। उनके कठिन परिश्रम के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के योगदान की सराहना करना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है। इस सेवा कार्य में चार्टर अध्यक्ष पूजा वार्ष्णेय, अध्यक्ष प्रभा वार्ष्णेय, सचिव आशु वार्ष्णेय, आईडीबी पूजा वार्ष्णेय, अंजू, ईशा, रेशु, स्मिता और रूबी अग्रवाल सहित संस्था की अन्य सदस्याएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page