Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 30 अप्रैल । क्षेत्र के गांव बर्द्धवारी में आज शाम तेज हवा और बारिश के दौरान एक किसान और उसकी 10 बकरियों की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। लोकेश निवासी गांव बर्द्धवारी मुरसान का कहना है कि उसके पिता खजान सिंह उम्र 52 वर्ष रोजाना की तरह अपनी लगभग 50 बकरियों को चराने के लिए गांव के निकट खेत में गए थे। तेज हवा के साथ बारिश आने पर खजान सिंह अपनी बकरियों के साथ एक बड़े पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे ताकि बारिश से बचा जा सके। इसी दौरान तेज हवा के कारण वह पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से खजान सिंह और उनकी करीब 10 बकरियां उसके नीचे दब गईं। आसपास के लोगों को सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पेड़ हटाने का प्रयास किया और जेसीबी भी बुलाई गई, लेकिन काफी देर तक पेड़ को हटाया नहीं जा सका।परिवार के सदस्य खजान सिंह को एंबुलेंस की सहायता से मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खजान सिंह के पीछे उनकी पत्नी उर्मिला देवी, व चार संतान हैं। मुरसान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page