
हाथरस 30 अप्रैल ।हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड पर गांव हतीसा के पास देर रात हुए एक सड़क हादसे में सादाबाद के नगला मोहन निवासी 22 वर्षीय रामकुमार की दर्दनाक मौत हो गई. टेंट का काम करने वाला रामकुमार अपने परिचितों को हाथरस छोड़कर बाइक से राया स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि रामकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.























