Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 30 अप्रैल । क्षेत्र के गांव कोटा में मजदूरी के पैसे मांगने गए एक युवक और उसकी मां के साथ मारपीट की गई है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना चन्दपा के गांव रंगपुरा निवासी देव पुत्र संजीव पाठक का कहना है कि 27 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे गांव के ही संजू ने उसे मजदूरी के पैसे लेने के लिए गांव कोटा बुलाया था। जब देव मुरसान के गांव कोटा पहुंचा, तो संजू पुत्र कन्हैया और प्रशांत पुत्र संजू ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने देव को रॉड और डंडों से पीटा, जिससे उसके सिर में चोटें आईं हैं। जब देव की मां इस घटना की शिकायत करने आरोपियों के घर गईं, तो भानू, संजू, मुकेश, प्रशांत और भोला ने मिलकर देव और उसकी मां दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान देव और उसकी मां को भी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर काफी लोग जमा हो गए। आरोपियों ने देव और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो उन्हें लाश मिलेगी। इसके बाद वे गालियां देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट के बाद घायल युवक और उसकी मां को पुलिस ने उपचार के लिए मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page