Hamara Hathras

Latest News

सासनी 30 अप्रैल। सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द में 28 अप्रैल की शाम शादी समारोह में साथ ले जाने की बात को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चार लोगों ने एक ही परिवार के दो भाइयों पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। पीड़ित मोहन द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, परिवार के ही मनज, प्रमोद, श्याम सिंह और जयप्रकाश शादी में ले जाने की बात से नाराज होकर गाली-गलौज करने लगे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा व सरिया से मारपीट शुरू कर दी और जब मोहन का भाई रामू बीच-बचाव करने आया, तो हमलावरों ने उसे भी निशाना बनाया, जिससे रामू को गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े के दौरान मोहन की सोने की चेन भी टूटकर गिर गई और गांव वालों को इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सासनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page