Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 अप्रैल। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जिया मैरिज होम महौ में 26 अप्रैल की रात एक शादी समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत दबंगों ने बरातियों और घरातियों पर जानलेवा हमला कर दिया. हसायन के नगला करोडी मीरपुर निवासी दूल्हे भूपेंद्र कुमार की तहरीर के अनुसार, रजत, आशीष और राजवीर समेत सात नामजद व पांच अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडे, सरिया, हंसिया और तलवार से हमला बोला. इस हिंसक घटना में दूल्हे का भाई मोहित, किशनपाल और तेजप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शशिवाला, कुलदीप व हेमंत को अंदरूनी चोटें आईं. प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page