
हाथरस 30 अप्रैल। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैय्या आज आत्मसमर्पण करने की घोषणा के बावजूद एसपी ऑफिस नहीं पहुंचे . इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पूरा जिला छावनी में तब्दील रहा और चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा. उल्लेखनीय है कि आगरा रोड निवासी पंकज धवरैय्या ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के साथ अपने घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया था. इस लंबे चले प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए पंकज धवरैय्या की हिस्ट्रीशीट खोल दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है.























