Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 अप्रैल। सरस्वती महाविद्यालय हाथरस में भाजपा के विशेष अभियान के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया। उन्हें इस अधिनियम की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सशक्तीकरण और राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी पार्टी पदाधिकारियों के साथ कॉलेज पहुंची। जहां उन्होंने छात्राओं से सीधे संपर्क कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए महिला अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कहा कि समाज में बराबरी के लिए यह अधिनियम अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे समाज में समानता और न्याय को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ मृदुल दीक्षित, डॉ आनंद चक्रवर्ती, डॉ आरसी गोला, विवेक महाजन, डॉ राजकुमार डॉ आलोक व स्थानीय सभासद सहित भारी संख्या में कॉलेज छात्र मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page