Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 30 अप्रैल। विकासखंड क्षेत्र में मौसम अनुसंधान केंद्र मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के द्वारा मौसम परिवर्तन की संभावनाए व्यक्त कर तेज आंधी हवा के साथ बरसात होने की जानकारी गुरुवार को सही साबित हुई।पिछले तीन दिनों से लगातार मौसम परिवर्तन होने की संभावना के दौरान अठ्ठाइस अप्रैल दिन मंगलवार की रात से हो रहे मौसम परिवर्तन के दौरान चल रही तेज हवा और बूंदाबांदी से ही गर्मी से राहत मिलती रही।गुरुवार को सुबह तडके दो बजे के करीब बूंदाबादी हुई।दिन भर सुबह सूर्योदय के बाद से वैशाख मास में मौसम परिवर्तन होने के दौरान तेज गर्मी से जनमानस परेशान दिखाई दिया।शाम को पांच बजे के करीब तेज हवा जैसी आंधी चलने से गर्मी से जनमानस को राहत महसूस हुई।तेज हवा आंधी के साथ हुई तेज बरसात के कारण मौसम ठंडा दिखाई दिया।मौसम परिवर्तन होने के दौरान जायज के सीजन की फसल की उन्नत शील पैदावार के लिए बरसात कारगर साबित होती हुई दिखाई दी।बरसात होने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी गुल हो गई।बरसात व तेज हवा के कारण ग्रामीण अंचल में आयोजित विवाह शादी समारोह के आयोजन पर भी असर दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page