Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 30 अप्रैल। कोतवाली क्षेत्र के इन्द्रनगर सिकतरा सलेमपुर मार्ग पर रजवाहे के पास आम के बाग के निकट तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पीछे से साईकिल सवार को मारी टक्कर।साईकिल सवार व्यक्ति कस्बा हसायन से अपने गाँव इंद्रनगर सिकतरा जा रहा था। तभी रास्ते में पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी।टक्कर लगने से साईकिल सवार व्यक्ति मौके पर गिरकर घायल हो गया।उक्त मामले में पीड़ित घायल व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।नरायन सिंह पुत्र मिहीपाल सिंह निवासी गाँव इंद्रनगर सिकतरा ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया है कि घटना दिनांक चौबीस अप्रैल को समय करीब शाम आठ बजे हसायन कस्बा से अपने घर गांव इन्द्रनगर सिकतरा के लिए जा रहा था।तभी रास्ते में करन सिंह के आम के बाग के पास पहुचते ही पीछे से कस्बा हसायन की तरफ से आ रही बी. एम.डबल्यू. मोटरसाइकिल पर सवार तीन नामजद युवको ने पीछे से मेरी साईकिल में टक्कर मार दी।जिससे मेरे पैर में काफी चोट आई है‌।मेरा इलाज इगलास में डाक्टर उदयपाल के यहाँ चल रहा है‌।उक्त मामले की कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानून कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page