
हाथरस 29 अप्रैल । कचौरा चौकी क्षेत्र के नगला कुशल गांव में मंगलवार देर रात एक युवती का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी। शादी समारोह से लौटे पिता ने बेटी को फंदे पर लटका देखा तो चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है।






















