
हाथरस 29 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र सह-संयोजक अमित भौतिका के आवास पर आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का आगमन हुआ। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में सांगठनिक विषयों और क्षेत्रीय गतिविधियों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री और सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अमित भौतिका ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने वाला कदम बताया। इस दौरान पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और स्थानीय स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया गया।






















