Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 अप्रैल । जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला खुशहाल में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक सिरफिरे युवक के उत्पीड़न से तंग आकर 19 वर्षीय बीएससी (BSC) फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में भारी रोष है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी। परिजनों का आरोप है कि कासगंज जनपद का रहने वाला एक युवक उसे पिछले काफी समय से लगातार परेशान कर रहा था। युवक की प्रताड़ना और मानसिक दबाव के चलते छात्रा बेहद तनाव में थी। अंततः आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने घर के अंदर ही आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी हाउस भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page