सिकंदराराऊ (हसायन) 27 अप्रैल । गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सत्ताईस अप्रैल दिन सोमवार को गोवंश संरक्षण, संवर्धन और वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर समाज सेवी,गौरक्षक कस्बा हसायन से बाइक रैली निकालते हुए सिकंद्राराऊ तहसील पहुचे। राष्ट्रीय हिंदू साम्राज्य संगठन के संस्थापक अनमोल गुप्ता समाज सेवी और समाज सेवी गौरक्षकों ने राज्यपाल और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सिकंद्राराऊ तहसीलदार सोनू बघेल को सौंपा। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में गोवंश की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई और ठोस कदम उठाने की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और कृषि आधारित परंपरा में गोवंश का विशेषमहत्व है। हालांकि, वर्तमान में गो-तस्करी, अवैध वध,गौ हत्या,सड़कों पर दुर्घटनाएं और पॉलिथीन खाने जैसी समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में गोवंश की मौत हो रही है।अभियान से जुड़े लोगों का दावा है कि स्वतंत्रता के समय प्रति व्यक्ति गोवंश की संख्या अधिक थी, जो अब चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है।गौ सेवकों ने राज्यपाल से केंद्र स्तर पर गोवंश संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की संस्तुति करने, गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने और राज्य में भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने वधशालाओं के लाइसेंस निरस्त करने, गो-तस्करी और गोवध को संगीन एवं गैर-जमानती अपराध घोषित कर कठोर दंड का प्रावधान करने की मांग की।इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में गोपालन को बढ़ावा देने के लिए पृथक मंत्रालय की स्थापना, गोबर व गोमूत्र आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला और जिला स्तर पर गो-अभ्यारण्य स्थापित करने का सुझाव दिया गया है। राजमार्गों पर घायल गोवंश के उपचार के लिए एंबुलेंस और ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है।अभियान से जुड़े लोगों ने स्कूली पाठ्यक्रम में ‘गो-विज्ञान’ शामिल करने, चारा सुरक्षा कानून बनाने और गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि गोवंश केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इस मौके पर अनमोल गुप्ता राष्ट्रीय हिंदू साम्राज्य संस्थापक ,वरिष्ठ समाजसेवी जतिन कुमार सविता,नरेन्द्र प्रजापति,अंकित जादौन,हरी किशन,हेमंत,निशांत यादव सुमित बघेल, इत्यादि समाज सेवी गौरक्षक मौजूद रहे
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस : पान मसाला के वजन में
April 27, 2026
चकबंदी की समस्याओं पर जिलाधिकारी सख्त, कहा-
April 27, 2026
सासनी में गौ सम्मान आवाहन अभियान के
April 27, 2026
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने
April 27, 2026
भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार डंपर
April 27, 2026
अम्बेडकर जयंती पर हाथरस शहर में भारी
April 27, 2026
सादाबाद : गोवध रोकने के लिए प्रधानमंत्री
April 27, 2026
Weather
Hathras
9:00 pm,
Apr 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























