
हाथरस 27 अप्रैल | सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस डायमंड द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए भगवान भोले बाबा के मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस के लिए प्याऊ (जल सेवा) का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें गर्मी से काफी राहत मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा व भक्ति के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जल सेवा का लाभ उठाया। संस्था के सदस्यों ने पूरे समर्पण भाव से सेवा करते हुए लोगों को पानी पिलाया और मानव सेवा का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर संस्था की चार्टर पूजा वार्ष्णेय, अध्यक्ष श्रीमती प्रभा वार्ष्णेय एवं आई.बी.पी. पूजा वार्ष्णेय के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सचिव आशु वार्ष्णेय, समिता, रेशु, अंजू तथा रूबी अग्रवाल सहित अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं और सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया। अध्यक्ष श्रीमती प्रभा वार्ष्णेय ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
























