Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 अप्रैल । तहसील सासनी के ग्राम जरौली में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज किया गया, जब नवनिर्मित रामलीला मैदान का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी डॉ. विकास शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन होते ही पूरा गांव हर्ष और उल्लास से भर उठा। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बेबी चौधरी ने की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मैदान गांव की सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देगा। डॉ. विकास शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला मैदान केवल एक स्थल नहीं, बल्कि हमारी आस्था और परंपराओं का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता को और मजबूत करेगा। समारोह में कोमल सिंह तोमर, बबलू कौशिक, राकेश गुप्ता, मुकेश चौधरी (प्रधान पति), विजय चौधरी, छीतरमल चौधरी और राजकुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page