हाथरस (मुरसान) 25 अप्रैल । क्षेत्र के गांव नगला शीशम में शुक्रवार रात दो भाइयों पर करीब 10-15 लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी आंख के पास गंभीर चोट आई है और आठ टांके लगे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दौलत सिंह पुत्र रतनलाल निवासी नगला शीशम ने बताया कि 24 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपने भाई योगेश को मुरसान से बाइक पर लेने आया था। जब वे दोनों गांव वापस लौट रहे थे, तो रास्ते में एक नाले के पास 10-15 लोग शराब पी रहे थे और उन्होंने अपनी बाइकें रास्ते में खड़ी कर रखी थीं। आरोप है कि जब दौलत सिंह ने रास्ता साफ करने के लिए बाइक हटाने को कहा तो पांच लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने खेत में लगे डंडों से मारपीट की, जिससे दौलत सिंह बेहोश हो गया। गांव के कुछ लोगों और परिवार के सदस्यों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
प्रथम पुण्यतिथि : स्वर्गीय श्री अशोक बागला जी
April 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : कलेक्ट्रेट के पास ट्रैक्टर-ट्राली का
April 25, 2026
प्रथम पुण्यतिथि : स्वर्गीय श्री अशोक बागला
April 25, 2026
मुरसान : गांव नगला शीशम में रास्ते
April 25, 2026
हाथरस में जाम और प्रदूषण से राहत
April 25, 2026
अलीगढ़ से आए मेहमान को घर में
April 25, 2026
सिकंदराराऊ : जंगले के विवाद में मां-बेटी
April 25, 2026
सत्य के मार्ग पर चलने से ही
April 25, 2026
Weather
Hathras
10:56 pm,
Apr 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























