Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 25 अप्रैल । क्षेत्र के गांव नगला शीशम में शुक्रवार रात दो भाइयों पर करीब 10-15 लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी आंख के पास गंभीर चोट आई है और आठ टांके लगे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दौलत सिंह पुत्र रतनलाल निवासी नगला शीशम ने बताया कि 24 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपने भाई योगेश को मुरसान से बाइक पर लेने आया था। जब वे दोनों गांव वापस लौट रहे थे, तो रास्ते में एक नाले के पास 10-15 लोग शराब पी रहे थे और उन्होंने अपनी बाइकें रास्ते में खड़ी कर रखी थीं। आरोप है कि जब दौलत सिंह ने रास्ता साफ करने के लिए बाइक हटाने को कहा तो पांच लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने खेत में लगे डंडों से मारपीट की, जिससे दौलत सिंह बेहोश हो गया। गांव के कुछ लोगों और परिवार के सदस्यों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page