Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 25 अप्रैल । कलेक्ट्रेट के पास असरोई गांव को जाने वाले मार्ग पर रेलवे फाटक के पास शनिवार शाम एक ओवरलोड ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर से ईंटें पलट गईं, जिससे सड़क पर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रैक्टर के पीछे कोई व्यक्ति नहीं था, अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। ट्रैक्टर हाथरस-मुरसान मार्ग से असरोई गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर चढ़ रहा था। यह रास्ता कुछ ऊंचाई पर है। चढ़ाई के दौरान ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और उसकी ट्राली में लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं। ईंटें गिरने के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page