Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अप्रैल । अलीगढ़ रोड स्थित चमन विहार कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर कथा आयोजकों ने मुख्य अतिथि रामेश्वर उपाध्याय का फूल-माला पहनाकर और पीतांबर ओढ़ाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से मनुष्य के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक कार्यों के आयोजन से ही परिवार में सुख-शांति का वास होता है। उन्होंने उपदेश देते हुए कहा कि स्वर्ग और नर्क का फल इसी जीवन में भोगना पड़ता है, इसलिए मनुष्य को सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। जो व्यक्ति धर्म के कार्य करता है, उसकी सदैव जय-जयकार होती है, जबकि अधर्म के रास्ते पर चलने वाले का विनाश निश्चित है। इस पावन अवसर पर वीरेंद्र शर्मा, पुनीत शर्मा, हरीश रावत, आशीष शर्मा, अमन लवानिया, मोहन शर्मा, देवेश रावत, नितिन पाठक, विशाल शर्मा और रमेश चंद्र पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page