सादाबाद 24 अप्रैल । आज दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल छह लोग घायल हो गए। हादसों में देवर-भाभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य चार घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। पहला हादसा राया मार्ग पर गढ़ी हुलासी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव झगरार निवासी अमन कुमार अपनी भाभी चंचल पत्नी ललित कुमार के साथ सादाबाद से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार गब्बर सिंह पुत्र पन्नालाल और अरुण पुत्र सत्यवीर, जो नगला अशोक, थाना खंदौली, जनपद आगरा के निवासी हैं, भी इस दुर्घटना में जख्मी हुए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने अमन कुमार और चंचल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी है। वहीं, दूसरी घटना आगरा राजमार्ग पर हुई। यहां बाइक से भूसा लेकर अपने गांव गीगला लौट रहे पिता-पुत्र को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ओमप्रकाश और मोनपाल सिंह घायल हो गए।दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम को बाइक ने रौंदा, मौत
April 24, 2026
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
समधन की कुशलक्षेम पूछकर लौट रही महिला
April 24, 2026
नशेड़ी दामाद की पिटाई से बुजुर्ग ससुर
April 24, 2026
घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय
April 24, 2026
जमीन के मामले में धोखाधड़ी का आरोप,
April 24, 2026
जिम से घर जा रहे दोस्तों को
April 24, 2026
अलग-अलग कारणों से चार लोगों की मौत,
April 24, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद छात्र हुआ
April 24, 2026
Weather
Hathras
10:36 pm,
Apr 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















