सादाबाद 24 अप्रैल । ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, लखनऊ ने राजेश किंग को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अलीगढ़ मंडल का प्रभारी भी बनाया गया है।उनकी इस नियुक्ति से विभागीय कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। राजेश किंग को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सादाबाद निवासी राजेश किंग का प्रशासनिक अनुभव लंबा रहा है। उनकी पहली नियुक्ति 28 अक्टूबर 1999 को ग्राम विकास अधिकारी के पद पर विकास खंड सादाबाद, जनपद हाथरस में हुई थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दो दशकों से अधिक के अनुभव के बाद, उन्हें 27 मई 2022 को सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) के पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति के बाद उन्होंने विकास खंड सिकंदराराऊ में प्रभारी खंड विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद 2 जून 2023 को उनका स्थानांतरण जनपद कासगंज के विकास खंड कासगंज सदर में सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) के पद पर हुआ। वर्तमान में वे कासगंज सदर ब्लॉक में एडीओ आरडी के रूप में कार्यरत हैं और प्रभारी खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। विभागीय कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता और कर्मचारियों के हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है। अलीगढ़ मंडल प्रभारी के रूप में वे हाथरस, एटा, कासगंज और अलीगढ़ जनपदों की जिम्मेदारी संभालेंगे। सहकर्मियों का कहना है कि राजेश किंग की कार्यशैली सकारात्मक और सक्रिय रही है, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति से मंडल स्तर पर संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम को बाइक ने रौंदा, मौत
April 24, 2026
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
समधन की कुशलक्षेम पूछकर लौट रही महिला
April 24, 2026
नशेड़ी दामाद की पिटाई से बुजुर्ग ससुर
April 24, 2026
घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय
April 24, 2026
जमीन के मामले में धोखाधड़ी का आरोप,
April 24, 2026
जिम से घर जा रहे दोस्तों को
April 24, 2026
अलग-अलग कारणों से चार लोगों की मौत,
April 24, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद छात्र हुआ
April 24, 2026
Weather
Hathras
12:00 am,
Apr 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















