Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 अप्रैल । नगर पालिका परिषद हाथरस के प्रांगण में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। शासन द्वारा नामित नए सभासद श्री विवेक गुप्ता एवं डॉ. आर.सी. गोला को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पूरा नगर पालिका परिसर अतिथियों और समर्थकों की मौजूदगी से सराबोर रहा। समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित सांसद अनूप प्रधान सहित अन्य वक्ताओं ने नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नामित सभासद अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर नगर की स्वच्छता, सुशासन और समग्र विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। शपथ ग्रहण के साक्षी बनने के लिए जनपद के कई दिग्गज नेता पहुंचे। इनमें पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सतपाल मदनावत, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा ‘भूरा पहलवान’, रूपेश उपाध्याय (मंच संचालक), क्षेत्रीय मंत्री विपिन लवानिया, अमित भौतका, और किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अनुज चौधरी प्रमुख रहे। साथ ही अधिवक्ता दिलीप पोद्दार, सतेंद्र सिंह ठाकुर (सासनी), जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह, रामवीर सिंह और आईटी सेल जिला प्रभारी पवन रावत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शपथ ग्रहण प्रक्रिया एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह एवं अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय अधीक्षक विजय स्वर्णकार, लेखाकार संजय अग्रवाल, नजूल निरीक्षक यशुराज शर्मा, राजेश परिहार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मुशाहिद खान व ओमप्रकाश, गोपाल चतुर्वेदी और आईटीसी के अविनाश शर्मा सहित समस्त नगर पालिका स्टाफ और सफाई मित्रों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page