Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 अप्रैल । गाँव जिरावली खुर्द में आज ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ के पावन अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, हाथरस द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘उर्वरकों का संतुलित प्रयोग’ रहा, जिसका उद्देश्य किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और लागत कम करने के प्रति जागरूक करना था। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एस. आर. सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कृषि वैज्ञानिक डॉ. बलवीर सिंह उपस्थित रहे। डॉ. बलवीर सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए मिट्टी की सेहत पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि अंधाधुंध रासायनिक खादों के प्रयोग से भूमि की उपजाऊ शक्ति क्षीण हो रही है। उन्होंने एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन की महत्ता समझाते हुए कहा कि किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए ताकि मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहे और फसल का उत्पादन भी बेहतर हो। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने कृषि संबंधी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और पंचायती राज दिवस के महत्व को समझा। इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page