Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 23 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गाँव पायंदापुर में चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। कासगंज जनपद के थाना सोरों अंतर्गत गांव गंगागढ़ निवासी विजय सिंह पुत्र रघुनी ने पुलिस को बताया कि वह बीती 17 अप्रैल को हसायन के गांव पांयदापुर में अपनी बहन कमलेश पत्नी रामवीर सिंह के घर आया था। रात के समय उसने अपनी मोटरसाइकिल (संख्या: UP 87 U 7993) बहन के घर के बाहर खड़ी की थी। 18 अप्रैल की सुबह जब वह सोकर उठा, तो उसने देखा कि उसकी बाइक मौके से गायब थी। पीड़ित ने काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। बाइक चोरी की घटना से गांव में असुरक्षा का माहौल है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि पीड़ित विजय सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से चोरों की तलाश में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page