सिकंदराराऊ (हसायन) 23 अप्रैल । विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलूपुरा नगला रति में चकबंदी प्रक्रिया लागू करने को लेकर आयोजित बैठक में जबरदस्त हंगामा और विरोध देखने को मिला। ग्राम सचिवालय परिसर में जब चकबंदी विभाग के अधिकारी प्रक्रिया शुरू करने पहुंचे, तो सैकड़ों ग्रामीण काश्तकारों ने एकसुर में चकबंदी का विरोध करते हुए इसे निरस्त करने की मांग की। ग्रामीण अपने हाथों में “चकबंदी निरस्त करो” लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे थे और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बैठक में चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी विनय कुमार राघव, कानूनगो सत्यवीर सिंह और लेखपाल रवि यादव जैसे ही प्रक्रिया समझाने के लिए आगे बढ़े, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नगला रति, प्रेमनगर, ढडौरा, नगला कांच और नगला बदलू समेत कई माजरा गांवों से आए काश्तकारों ने साफ कहा कि उन्हें अपने गांव में चकबंदी नहीं चाहिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत करते हुए स्पष्ट किया कि चकबंदी का निर्णय स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि शासन स्तर (लखनऊ) से होता है। विरोध के स्वर को देखते हुए अधिकारियों ने ग्रामीणों की राय लिखित में लेने का निर्णय लिया। इस दौरान चकबंदी निरस्त कराने के समर्थन में 135 काश्तकारों ने हस्ताक्षर किए, जबकि चकबंदी कराने के पक्ष में मात्र 5 ग्रामीण ही सामने आए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की इस सामूहिक मांग और हस्ताक्षरों को उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन तक भेजा जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
श्री चंद्र प्रकाश अस्थाना दवाई वालों की
April 23, 2026
उठावनी : श्री मनोज कुमार
April 23, 2026
यूपी बोर्ड रिजल्ट में हाथरस की बेटियों
April 23, 2026
सादाबाद : जनगणना में जुटानी होगी सटीक
April 23, 2026
सादाबाद : तिरंगा लाइटों से जगमग होगा
April 23, 2026
छापेमारी में मिला दवाईयों का भंडार, औषधि
April 23, 2026
हाथरस और सासनी में दो युवकों ने
April 23, 2026
Weather
Hathras
11:26 pm,
Apr 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























