
हाथरस 23 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धड़पकड़ अभियान के तहत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए बाघऊ नहर की पटरी से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान पंकज पुत्र नौनिहाल सिंह (निवासी गंगचौली, हाथरस जंक्शन) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना हाथरस जंक्शन पर मु.अ.सं. 114/26 के तहत धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस कार्यवाही से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है।
























