Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 अप्रैल । शहर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत समूह के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किया और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता व हरियाली का महत्व समझाया। वक्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण को मानव जीवन के लिए खतरा बताते हुए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। समूह की अध्यक्षा प्रभा वार्ष्णेय, सचिव आशु वार्ष्णेय, चार्टर पूजा वार्ष्णेय, आईबीपी पूजा वार्ष्णेय, ईशा, रेशु और समिता वार्ष्णेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने लोगों से प्लास्टिक का त्याग करने और प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सभी ने पर्यावरण की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page