Hamara Hathras

Latest News

जालंधर 21 अप्रैल ।  संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले भारतीय युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दुनिया की जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनी ‘नून’ (Noon), जो बुर्ज खलीफा का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध ‘एमार ग्रुप’ का हिस्सा है, भारतीय युवाओं के लिए डिलीवरी राइडर्स की बड़े स्तर पर भर्ती कर रही है। इस नौकरी के तहत चयनित उम्मीदवारों को 2500 दिरहाम बेसिक सैलरी दी जाएगी, जबकि कमीशन और टिप्स मिलाकर उनकी मासिक आय 3500 से 5000 दिरहाम (भारतीय मुद्रा में लगभग 75,000 से 1,00,000 रुपये) तक हो सकती है। कंपनी की ओर से एक विशेष सुविधा यह भी दी जा रही है कि दुबई का ड्राइविंग लाइसेंस मिलने तक राइडर्स के रहने, खाने और काम करने का खर्च कंपनी वहन करेगी।

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, कैंडिडेट के पास वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंसी ‘श्रमण ओवरसीज’ (Shraman Overseas) इस भर्ती का आयोजन कर रही है, जिसके लिए क्लाइंट इंटरव्यू 23 अप्रैल को जालंधर और 24 अप्रैल को फरीदकोट में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक युवा अधिक जानकारी या रजिस्ट्रेशन के लिए जालंधर के मिलाप चौक स्थित मोनिका टावर में संपर्क कर सकते हैं या जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों (+91 77079-30303, +91 98883-47348) पर कॉल कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page