
हाथरस 21 अप्रैल । सिकंदराराऊ के गांव भूपालगढ़ी निवासी एक युवक के साथ रास्ते में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि भट्ठे से काम कर लौटते समय गांव के ही तीन लोगों ने पुरानी बात को लेकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटा। हमले में युवक के मुंह और पैर समेत शरीर पर खुली व गुम चोटें आई हैं। पीड़ित दिनेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
























