Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 अप्रैल । मथुरा मार्ग पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सादाबाद के महावीर गली, सलेमपुर रोड निवासी 30 वर्षीय नीरज कुमार उर्फ गामा पुत्र नारायण सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नीरज पिछले लगभग चार माह से अपनी ससुराल में रह रहा था। सोमवार रात करीब 9 बजे वह बाइक से ससुराल से सादाबाद लौट रहा था। सादाबाद शीतगृह के सामने पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीरज सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसका चेहरा गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया और उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दोषी वाहन का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page