Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 अप्रैल । मथुरा रोड पर 14 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने सात दिन बाद दम तोड़ दिया। बिसावर निवासी 35 वर्षीय बंटी पुत्र भिक्की सिंह आगरा के एक अस्पताल में उपचाररत थे, जहां मंगलवार तड़के उनकी मृत्यु हो गई। इस खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बिसावर चौकी क्षेत्र के आगे मथुरा-सादाबाद रोड पर 14 अप्रैल की शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बंटी को टक्कर मार दी थी। हादसे में बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया था। मृतक बंटी अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page