Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 अप्रैल । क्षेत्र के गांव मढ़ाका में एक बंद मकान से लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने घर से करीब 5 लाख रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। जानकारी के अनुसार, गांव मढ़ाका निवासी मनोज कुमार का परिवार सादाबाद स्थित एक मैरिज होम में अपनी बहन की शादी में शामिल होने गया था। परिवार घर में ताला लगाकर गया हुआ था। इसी दौरान देर रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और छत के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने घर के कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़ दिए। उन्होंने अलमारी में रखी करीब 5 लाख रुपये की नकदी, पांच सोने की अंगूठियां, एक सोने का हार और अन्य कीमती जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने घर के हर कमरे को खंगालते हुए कीमती सामान समेट लिया। सुबह जब परिवार शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचा, तो ताले टूटे और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। चोरी की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page