सादाबाद 21 अप्रैल । कस्बे में बंदरों का आतंक एक बार फिर गंभीर रूप ले चुका है। मोहल्ला रतनपुरी में हालात इतने खराब हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं। बंदरों के हमलों से प्रतिदिन लोग घायल हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, लगभग एक वर्ष पहले नगर पंचायत ने बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की थी, जिससे कुछ समय के लिए राहत मिली थी। हालांकि, धीरे-धीरे बंदरों की संख्या फिर बढ़ गई है और अब वे पहले से अधिक आक्रामक हो गए हैं। रतनपुरी मोहल्ले में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बताई जा रही है, जहां लगभग हर घर का कोई न कोई सदस्य बंदरों के हमले का शिकार हो चुका है। बंदरों के डर से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं। छतों पर कपड़े सुखाना, बच्चों का बाहर खेलना और रोजमर्रा के अन्य काम करना भी मुश्किल हो गया है। कई बार बंदर घरों में घुसकर सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन घटनाओं के परिणामस्वरूप, बंदरों और आवारा कुत्तों के काटने के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। इसका सीधा असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिख रहा है, जहां प्रतिदिन 100 से 120 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरबी) लगवाने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक ही लगभग 100 मरीजों को एआरबी इंजेक्शन लगाए जा चुके थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में एंटी रैबीज स्ट्रेन वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी मरीजों को समय पर टीके लगाए जा रहे हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर, NOON
April 21, 2026
ससुराल से दवा लेकर लौट रहे थे
April 21, 2026
भट्ठे से लौट रहे युवक को दबंगों
April 21, 2026
दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से
April 21, 2026
दुल्हन की विदाई के समय जागी कार
April 21, 2026
हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ
April 21, 2026
नियुक्ति पत्र आने से पहले ही छीन
April 21, 2026
Weather
Hathras
10:47 pm,
Apr 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























