सादाबाद 21 अप्रैल । नगर पंचायत क्षेत्र में आगामी जनगणना के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण कार्य की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण उप जिलाधिकारी मनीष चौधरी एवं तहसीलदार हेमंत चौधरी के निर्देशन में नगर पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षक मनवीर सिंह एवं अमित पाठक ने बताया कि जनगणना का पहला चरण मकानों की गिनती और उनकी स्थिति के आकलन से संबंधित है। प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रगणक प्रत्येक घर की जानकारी जैसे भवन का प्रकार, कमरों की संख्या, पेयजल व्यवस्था, शौचालय की उपलब्धता, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस और वाहन आदि का विवरण दर्ज करेंगे।।मास्टर ट्रेनर ने प्रगणकों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर पूरी सावधानी और सत्यता के साथ जानकारी एकत्र करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्हें डिजिटल माध्यम से डेटा एंट्री करने की प्रक्रिया भी समझाई गई, ताकि जानकारी सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर सुरक्षित की जा सके। प्रगणकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने-अपने वार्डों में सर्वे कार्य पूर्ण करने और नागरिकों को जनगणना के महत्व के बारे में जागरूक करने को कहा गया। लोगों से अपील की गई कि वे सही जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें। अधिकारियों ने जोर दिया कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए इसमें पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर, NOON
April 21, 2026
ससुराल से दवा लेकर लौट रहे थे
April 21, 2026
भट्ठे से लौट रहे युवक को दबंगों
April 21, 2026
दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से
April 21, 2026
दुल्हन की विदाई के समय जागी कार
April 21, 2026
हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ
April 21, 2026
नियुक्ति पत्र आने से पहले ही छीन
April 21, 2026
Weather
Hathras
10:44 pm,
Apr 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























