
हाथरस (मुरसान) 21 अप्रैल । क्षेत्र के गांव केशरगढ़ी में एक महिला ने अपने पति के साथ मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविता देवी पत्नी अर्जुन सिंह निवासी केशरगढ़ी ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल की शाम 6 बजे वह अपने घर के काम में व्यस्त थीं। तभी गांव के अजय सिंह, यशोदा देवी, धीरज और रिया लाठी-डंडे लेकर उनके घर आए। आरोपियों ने आते ही गालियां देना शुरू कर दिया। जब कविता ने अंदर से इसका विरोध किया, तो वे जबरन घर में घुसने लगे। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से अर्जुन सिंह के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया।शोर-शराबा होने पर सभी आरोपी वहां से भाग गए। जाते समय उन्होंने कविता को धमकी दी कि यदि उन्होंने शिकायत की, तो उन्हें भी जान से मार दिया जाएगा।
























