Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 21 अप्रैल । कस्बा मुरसान के सादाबाद मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गये। पटा चौराहे के पास एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चालक सड़क पर गिरकर चोटिल हो गये। घायल को मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल चालक बच्चू सिंह निवासी नगला धर्मा मुरसान के परिजनों ने बताया कि बच्चू सिंह मुरसान-सादाबाद मार्ग पर ई-रिक्शा चलाते हैं। मंगलवार दोपहर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चू सिंह ई-रिक्शा से सडक पर गिर गए और घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल बच्चू सिंह को तत्काल मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page