Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 20 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट-6 की ओर से “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी भावना राज के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डा. प्रेमलता और अजय सिंह ने किया। प्रतियोगिता में अर्जुन को प्रथम स्थान प्रदान किया गया। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना  यूनिट-1 द्वारा समन्वयक डा. पूनम रानी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डा. मनीषा उपाध्याय द्वारा पदयात्रा निकाली गई। वार्डन लक्ष्मण सिंह ने अधिनियम की आवश्यकता और उसके सामाजिक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। वार्डन डा. रेखा रानी ने राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। प्रवक्ता मयंक जैन ने अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और सशक्तिकरण के संदेश को प्रभावी ढंग से दर्शकों तक पहुंचाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंशिका, संपदा, चुलबुल, संजना, लवली, कुसुम एवं तरुणा सहित अन्य स्वयंसेवकों का योगदान रहा। दोनों कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नारी सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। जारी किए गए नंबर पर नारी शक्ति अधिनियम के तहत मिस कॉल करके समर्थन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page