सिकंदराराऊ (हसायन) 20 अप्रैल । क्षेत्र के जयपुर मथुरा बेरली सिकन्दराराऊ मार्ग स्थित दिव्य योग कला मंदिर जैतपुर मेंसात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।धार्मिक कार्यक्रम के तत्वावधान में श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से पूर्व दिव्य योग कला मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।दिव्य योग कला मंदिर से कलश यात्रा गांव जैतपुर के गली मुहल्लों में होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प फूल वर्षा कर स्वागत किया।कलश यात्रा में धार्मिक संकीर्तन व जयकारे गूंजते रहे।कलश यात्रा के उपरांत श्रीमद भागवत कथा के आयोजन पर दिव्य योग कला मंदिर के योग गुरू प्रभु रामलाल जी महाराज के परम शिष्य योग कथा आचार्य श्री श्री एक सौ आठ कलाधर जी महाराज के द्वारा शुभारंभ किया गया।उन्होने भगवद प्राप्ति के लिए माता पिता की सेवा करने के साथ माॅ पुत्र की कथा का मामिर्क प्रसंग का वर्णन करते हुए वृतांत सुनाया।माॅ के द्वारा पुत्र को एक रात अपने पास सुलाए जाने पर पुत्र के माॅ से परेशान होने पर माॅ के द्वारा पुत्र से कहा गया कि तू एक रात परेशानी नही झेल पाया।जबकि मैने तेरे जन्म से पहले से लेकर पालन-पोषण कर बडा किए जाने के लिए तमाम कष्ट परेशानियां मुसीबत का सामना किया।उन्होने कहा कि संसार का कोई भी मनुष्य अपनी माॅ बाप के ऋण से उऋण मुक्ति नही हो सकता।आचार्य ने मत्स्य अवतार, वराह अवतार, भक्त ध्रुव दक्ष प्रजापति की कथा के प्रसंग का मामिर्क वर्णन किया।श्रीमद भागवत कथा सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध होते दिखाई दिए। श्रीमद भागवत कथा व कलश यात्रा के आयोजन से वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया। कार्यक्रम पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, नीरज शर्मा, विपिन शर्मा, आरपी शर्मा, राजकुमार शर्मा, सत्यपाल सिंह, सतेन्द्र सिंह पूर्व रिटायर्ड नेत्र परीक्षण अधिकारी, महीपाल सिंह, ऋषि कुमार, रुद्र प्रताप सिंह,मनोज कुमार जादौन सहित तमाम श्रोता मौजूद दिखाई दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : गाली गलौज का विरोध करने पर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
April 20, 2026
Related Posts
Recent Posts
मेडिकल विद्यार्थियों ने रंगोली और पोस्टरों में
April 20, 2026
हसायन : गाली गलौज का विरोध करने
April 20, 2026
हसायन : खेत से ट्रैक्टर से गेहूं
April 20, 2026
हसायन : दो समुदाय के लोगों में
April 20, 2026
हसायन : अवैध रूप से संचालित क्लीनिक
April 20, 2026
हसायन : कलश यात्रा के साथ श्री
April 20, 2026
Weather
Hathras
9:27 pm,
Apr 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























