Hamara Hathras

Latest News

हाथरस २० अप्रैल । अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज स्वापो ब्रांच हाथरस द्वारा राहगीरों और आम जनमानस की सेवा हेतु एक विशाल शीतल शरबत प्याऊ का भव्य आयोजन किया गया। गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा। यह पुनीत कार्य नगर अध्यक्ष  दिनेश सरदाना के प्रतिष्ठान एवं रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी  सौरव वर्मा के ऑफिस के सामने आयोजित हुआ। सुबह 12 बजे से शुरू हुई इस सेवा में सैकड़ों लोगों ने शीतल शरबत ग्रहण कर अपनी प्यास बुझाई। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने में जतिन वर्मा, देव वर्मा, देवू वार्ष्णेय, सुधीर मित्तल का विशेष सहयोग रहा। इन युवाओं ने भीषण गर्मी में भी पूरी निष्ठा के साथ सेवा कर इस आयोजन को सफल बनाया।
आयोजन के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्याऊ सामूहिक सहयोग और सेवा भाव का परिणाम है। इस पुनीत कार्य में संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (राया वाले), जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष मोहन वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता (कोयला वाले), जिला संगठन मंत्री मोहित गर्ग, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव लाल अरोड़ा, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, नगर उपाध्यक्ष मनीष गोयल, संरक्षक गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, संरक्षक श्रीकिशन अरोड़ा (काके बाबू), संरक्षक विजय कृष्ण गर्ग, संरक्षक अशोक अग्रवाल (गोरई वाले), संरक्षक/धर्मिक प्रकोष्ठ प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा (पागल गुरु), रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी सौरभ वर्मा (मोनू), आभा शर्मा, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज बूटिया, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी मनीष अग्रवाल, पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी निशांत अग्रवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ मोहित गर्ग, डॉ अमित साहनी, डॉ हर्ष गर्ग, डॉ अंकुल मित्तल, लखन मित्तल, अमित सबलोक, नितिन अग्रवाल (सर्वेश्वर फूड्स), पंकज अग्रवाल (हींग वाले), कपिल कुमार अग्रवाल (चूना वाले), दीपक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विनोद मित्तल, मुकेश कुमार सिंघल (हुंडी वाले), नितिन वार्ष्णेय (बी.एम.बी.), भगवत स्वरुप गर्ग, अजय कपूर, आलोक गुप्ता, गौरव बंसल, गौरव वर्मा, मनीष मित्तल, पियूष गुरहा, विकास अरोड़ा, अमित वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, आशीष बंसल, गोपाल दास वार्ष्णेय, मनमोहन शर्मा, नितिन बागला, पंकज अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, रघुनन्दन अरोड़ा, दक्ष अरोड़ा, जीतेन्द्र अग्रवाल, आयोग दीपक, जैसे अनेक गणमान्य सहयोगियों का अमूल्य योगदान रहा। स्वापो के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन तथा नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना ने सभी सहयोगियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी संस्था द्वारा ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी रविवार को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर भी मीठी प्याऊ का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page