Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 19 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सीधामई में रविवार दोपहर पशु चोरों ने एक पशुपालक की भैंस और पड्डा चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता के चलते चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को लोडर वाहन सहित दबोच लिया, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सीधामई निवासी शिवकुमार पुत्र दिवारीलाल के पशु घर से करीब 500 मीटर दूर खेत पर एक पेड़ के नीचे बंधे थे। रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे कुछ युवक लोडर वाहन और स्कूटी से वहां पहुंचे और बंधे हुए पशुओं को खोलकर गाड़ी में लादने लगे। तभी वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर उन युवकों पर पड़ी। ग्रामीणों को लगा कि शायद शिवकुमार ने अपने पशु बेच दिए हैं, जिसकी पुष्टि के लिए उन्होंने शिवकुमार को फोन किया। चोरी की आशंका होते ही शिवकुमार और अन्य ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख चोर घबरा गए। इस दौरान भैंस गाड़ी में चढ़ने के बजाय भाग निकली। मौके का फायदा उठाकर स्कूटी सवार चोर तो भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए लोडर वाहन का पीछा किया और चालक सहित वाहन को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान हसायन कस्बे के मोहल्ला कोलियान खुर्द निवासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा फरार साथी सलेमपुर का बताया जा रहा है। पीडित पशुपालक ने पकड़े गए आरोपी और लोडर वाहन को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर लिखित तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम ने बताया कि पशुपालक की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page