सिकंदराराऊ 19 अप्रैल । कस्बे में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान, हवन और सम्मान समारोह आयोजित किए गए। जी.टी. रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर आगरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर (राकेश बघेल) के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहाँ आगरा से आए प्रसिद्ध शास्त्री के निर्देशन में हवन-पूजन किया गया, जिसमें राकेश बघेल ने देश की सुख-शांति के लिए आहुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेंद्र दीक्षित ‘शूल’ एडवोकेट, आकाश दीक्षित, चेतन शर्मा, मुकेश शर्मा, गौरव दीक्षित, मनोज शर्मा, अरविंद भारद्वाज, दुर्वेश पचौरी, श्रीनिवास शर्मा, कृष्णकांत कौशिक, अरुण दीक्षित एडवोकेट, देव पंडित, रिंकू शर्मा और प्रमोद विषधर सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर, कस्बे के शिशु शिक्षा मंदिर (पेड़ वाले स्कूल) में भी परशुराम जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहाँ प्रसिद्ध आचार्य सुभाष चंद्र दीक्षित द्वारा विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया। हवन में मुख्य यजमान के रूप में राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे। इस दौरान नरेश चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, सुभाष पाराशर, आरती त्रिवेदी, कमलकांत दीक्षित, इंद्रदेव पालीवाल सहित भारी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।
























