
हाथरस 19 अप्रैल । अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर हाथरस विधानसभा के गाँव लहरा में विप्र कुल शिरोमणि, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे और जिला पंचायत सदस्य शैलू पहलवान ने संयुक्त रूप से भगवान की पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया। शोभायात्रा के प्रारंभ में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथियों का फूल-माला व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को भगवान परशुराम जी की तस्वीर भी भेंट की गई। ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अक्षय तृतीया और परशुराम जन्मोत्सव की बधाई दी और भगवान के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। शोभायात्रा के दौरान ‘जय श्री परशुराम’ के उद्घोष से पूरा गाँव गुंजायमान हो उठा। सुसज्जित झांकियों और भक्ति संगीत के बीच युवा और श्रद्धालु उत्साह के साथ झूमते नजर आए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवा पाठक, मोहित शर्मा, शिवम शर्मा, प्रवीन शर्मा, लवकुश शर्मा, अभिषेक शर्मा, अंशु शर्मा, जीतू शर्मा, ब्रजेश शर्मा, कमलकांत शर्मा, महेश शर्मा, घनश्याम पंडित, प्रदीप शर्मा, अतुल शर्मा, नीरज शर्मा, सूरज शर्मा, विशाल शर्मा और अमित शर्मा सहित समस्त विप्र समाज व ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।