Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मुरसान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप गिरी की टीम ने सटीक सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने करबन नदी से अहरई की तरफ घेराबंदी करते हुए अभियुक्त राजू पुत्र बीरपाल (निवासी हसनपुर बारू, सादाबाद) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 1 किलो 100 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ। साथ ही पुलिस ने मौके से एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी (चैसिस नं. MBLHAW124M4F12137) है। पकड़ा गया अभियुक्त राजू शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर पूर्व में जनपद अलीगढ़ के थाना देहली गेट और थाना बन्ना देवी में एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। थाना मुरसान पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 92/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं 317(2)/317(5) बी.एन.एस. के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page