Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अप्रैल । बागला कॉलेज में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर महावीर सिंह छौंकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर समाज को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया और इस ऐतिहासिक अधिनियम के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह छौंकर ने कहा कि भारतीय संस्कृति के हर कालखंड में नारी का स्थान सदैव वंदनीय रहा है। वहीं, नोडल प्रभारी प्रोफेसर सुनन्दा महाजन ने जोर देते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 महिलाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सम्मान के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। मानव श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य समाज में इस बिल के प्रति जागरूकता पैदा करना और सकारात्मक सोच का संचार करना रहा।

जागरूकता अभियान के क्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। नाटक के माध्यम से समाज में नारियों के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत करने और उनके राजनीतिक व सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसमें प्रांजलि वर्मा, राधा रावत, भावना सिंह, शिवानी शर्मा, मीनू भारती, प्रज्ञा कोपर सहित अन्य छात्राओं ने जीवंत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रो. के.एन. त्रिपाठी, श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. राजेश, प्रो. पी.के. शर्मा, प्रो. सी.एस. रावल, डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. डी.के. दीक्षित, डॉ. विमलेश, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. किरन चौधरी, डॉ. अंजुला, डॉ. शालिनी अग्रवाल, श्री विशाल, डॉ. पी. चौधरी, डॉ. हरिओम, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. प्रेम किशोर, डॉ. विनीत और डॉ. रूपेंद्र राजपूत सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page