Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अप्रैल । सेवा कार्यों की श्रृंखला में जाइंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली द्वारा स्थानीय प्रेम रघु हॉस्पिटल में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल आगरा के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में आगरा से आए प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नीतीश रंजन ने माइग्रेन, कमर दर्द, नसों में झनझनाहट, चक्कर आना और स्पाइन (रीढ़ की हड्डी) से जुड़ी समस्याओं का गहन परीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को नसों की जटिलताओं के समाधान और बचाव के तरीके बताए। वहीं, मेडिकल ऑन्कोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. अश्विन मोहनदास ने कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने शरीर में कहीं भी होने वाली असामान्य गाँठ, बिना कारण वजन कम होना, थकान और कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह देते हुए कैंसर के उपचार एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह उपलब्ध कराना रहा, जिससे लगभग 70 मरीजों को सीधा लाभ मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में जाइंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय, सचिव मीनाक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष गुंजन वार्ष्णेय, इप्प शालिनी वार्ष्णेय, इंदु शर्मा, मधु अग्रवाल और संगीता भदोरिया का विशेष योगदान रहा। ग्रुप के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page