Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अप्रैल | दून पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल अभिभावकों को गौरवान्वित किया, बल्कि विद्यालय का नाम भी ऊंचा किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल के नेतृत्व में इस वर्ष का परीक्षा परिणाम बेहद सराहनीय रहा। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 11 विद्यार्थी रहे, जबकि 80 से 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 30 विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय की वंशिका मोहन ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पीहू बंसल ने 94.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, रेनू ने 94.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भव्य शर्मा (94.2%), अंशिका कौशिक (93.2%), पावनी पचौरी (92.8%), अवनी शर्मा (92.4%), सीमा वार्ष्णेय (91.8%), मृदुल बंसल (91.2%), अंशुमान समाधिया (91.2%) और सुवीर सिंह (90%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और तालियों की गूंज के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के संस्कार और संकल्प की भी जीत है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रगति करने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page