Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अप्रैल | पीसी बागला पीजी कॉलेज में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने ‘नारी शक्ति दीवार’ पर हस्ताक्षर कर अधिनियम के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि जिस देश की महिलाएं सशक्त होती हैं, वही देश उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होता है। वहीं प्रो. सुनंदा महाजन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं में जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. संदीप बंसल, प्रो. के.एन. त्रिपाठी, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. पी.के. शर्मा, प्रो. सी.एस. रावल, डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. डी.के. दीक्षित, डॉ. दानीश, डॉ. कमलेश, डॉ. विमलेश, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. किरन चौधरी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकिता, डॉ. विनय कुमार, डॉ. ऋषिकांत, डॉ. अंजुला, डॉ. शालिनी अग्रवाल, श्री विशाल, डॉ. पी. चौधरी, डॉ. हरिओम, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. प्रेम किशोर, डॉ. विनीत, डॉ. रूपेंद्र राजपूत, नीतू नागपाल, रेखा, मंजू देवी सहित अन्य शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page