Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अप्रैल ।  शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक आर.पी. शर्मा की प्रपौत्री सौम्या दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10 में 96% अंक प्राप्त कर मोडर्न पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रथम स्थान हासिल किया है।
सौम्या दीक्षित की इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार में खुशी की लहर है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं नियमित मेहनत को दिया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक आर.पी. शर्मा जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है। विद्यालय परिवार ने भी सौम्या दीक्षित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page